रायपुर
29 को मोदी योग एवं नेचरोपैथी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे
27-Oct-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अक्टूबर। पीएम नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को योग एवं नेचरोपैथी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल होगा। इस मौके पर बिलासपुर सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल को भी मंजूरी मिलेगी। यह नेचरोपैथी केंद्र एनआईटी के पास उपलब्ध 10 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा। इसकी लागत करीब 100 करोड़ होगी । आयुष विभाग का दावा है कि यह नेचरोपैथी केंद्र बनने के बाद बैंगलोर, कुर्ग के नेचरोपैथी संस्थान जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर में ही उपलब्ध होंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर पत्रकार वार्ता ले रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे