रायपुर
दोपहर भोज पर सीएम हाउस गईं राष्ट्रपति मुर्मु ने रोपा बेल का पौधा
26-Oct-2024 6:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित निवास में दोपहर भोज आयोजित किया। इस मौके पर मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे