रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। अभनपुर इलाके में एक टेंट हाऊस के संचालक से धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने पार्टी का आर्डर देने का झांसा देकर 58700 रूपए का बर्तन किराए पर लेकर फरार हो गया।
केंद्री निवासी लेखन साहू ने अभनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका गांव में ही लेखन टेन्ट हाउस के नाम के किराया भण्डार का दुकान है। सुबह अज्ञात नम्बर से लेखन को किराये का समान ले जाने के लिये फोन आया था। जिसमें आरोपी ने सेक्टर 17 नया रायपुर मे पार्टी के लिए किराए का सामान की बात कर उस व्यक्ति द्वारा शाम को 4 बजे पिकअप कमांक सीजी 04 जेडी 6789 लेकर आया और दुकान से राउंड टेबल , फोल्डिग टेबल , टप , काडाही, दोसा भ_ी अन्य सामान जिसकी कीमल 58700 रूपए को दूसरे दिन समय पर छोडऩे बात कर ले गया। चार दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात वाहन चालक ने सामान नहीं दिया। दिए पते और गाड़ी नम्बर से पूछताछ करने पर गणतव्य पते पर कोई नहीं मिला। लेखराम ने धोखाधड़ी होने के शक में इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 316(2) का अपराध दर्ज कर बताए गए गाड़ी नम्बर और स्थान के आधार पर पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।