रायपुर

महंगे बाइक में घूम रहे थे, चार संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग
26-Oct-2024 4:05 PM
महंगे बाइक में घूम रहे थे, चार संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर।
खमतराई पुलिस ने शुक्रवार को रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अड्डेबाजों/संदिग्धों की धरपकड़ का अभियान चलाया था। इस  दौरान दौरान यूपी पासिंग मोटर सायकल को 4 संदिग्ध युवक चलाते पकड़े गए । सभी बाइक महंगी होने से पुलिस को संदेह होने पर पकड़ा था। उनके पास मोटर सायकल के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिले।  कड़ाई से पूछताछ में  इन वाहनों को उत्तर प्रदेश से लाकर चलाना बताया । इस पर सभी को गिरफ्तार कर उनसे 04  दोपहिया वाहन जब्त कर जुमला कीमती लगभ धारा-35(1+5) बीएनएसएस/303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गयी।इनके नाम जहीन खान पिता नईम खान (20) इरशाद खान पिता अंसार अहमद (21) यासीन खान पिता हसीन अहमद (18.9) करपिया  कोरांव मोतीनगर जिला प्रयागराज उ0प्र हाल रावांभाठा दुर्गा नगर थाना खमतराई और एक नाबालिग शामिल हैं।


अन्य पोस्ट