रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दीनदयाल ऑडिटोरियम में एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसमें राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे?।राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में पहली बार संस्थान का दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है । राष्ट्रपति के हाथों 11 विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें यश बंसल को दो स्वर्ण पदक , कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग शाखा तथा संस्थान में ओवर ऑल टॉपर बनने पर मिले। समारोह में 1439 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें बी.टेक. व बी.आर्क. के 1044, एमसीए व एम.टेक. के 225 और पीएचडी के 170 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।ऑडिटोरियम उत्साही विद्यार्थियों से भरा हुआ रबा।राष्ट्रपति के साथ गोल्ड मेडलिस्ट छात्रो का फोटो सेशन भी हुआ। रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को वर्ष 2005 में एनआईटी का दर्जा मिला था और 2007 में राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित हुआ।जो इस समय राष्ट्रीय स्तर की एनआईआरएफ रैंकिंग में 71वें स्थान पर हौ। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी शामिल है ।वैश्विक स्तर पर 1001-1200 रेंज में स्थान मिला है।