रायपुर
भाजपा के सदस्यता अभियान ने सारे रिकॉर्ड तोड़े-किरण देव
25-Oct-2024 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। एकात्म परिसर में आहूत पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की।
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे 79 लाख वोटो के बाद 60 लाख का सदस्यता बड़ा लक्ष्य जल्दी पूरा करने जा रहे हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे