रायपुर

पार्षद कार्यालय में सेंधमारी
25-Oct-2024 7:22 PM
पार्षद कार्यालय में सेंधमारी

रायपुर, 25 अक्टूबर। चोर अब जन प्रतिनिधियों को भी नहीं बख्श रहे। कल रात तेलीबांधा इलाके के पार्षद प्रमोद मिश्रा के अवंति विहार स्थित कार्यालय में सेंधमारी हो गई। मिश्रा की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। चोर क्या ले गए इसकी जानकारी नहीं दी है।


अन्य पोस्ट