रायपुर
रायपुर, 25 अक्टूबर। हजरत सैयद बंदे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह (डी.के.अस्पताल) के 5-दिवसीय उर्स (26 से 30 अक्टूबर तक) मनाया जायेगा। खादिम-ए-आस्ताना हाजी सैयद रमजान अली व हाजी सैयद जाफर अली ने बताया कि शनिवार को परचम कुशाई (बाद नमाज मगरीब) के साथ शुरू होगा। शाम 7 बजे नातिया के बाद रात 10 बजे इण्टरनेशनल क़व्वाल जुनैद सुल्तानी क़व्वाली पेश करेंगे।
उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर, शाम 7 बजे चिश्तिया ग्रुप का नातिया प्रोग्राम और रात 10 बजे नातखां शब्बीर बरकाती (गुजरात) नातिया महफि़ल सजाएंगे। 28 अक्टूबर को शाम 7 बजे असलम रायपुरी कव्वाली पेश करेंगे व रात्रि 10 बजे धर्मगुरु सैयद मो. आलमगीर अशरफ अशरफी-उल-जिलानी तकरीर करेंगें. 29 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 7 बजे शाही संदल व चादरपोशी का प्रोग्राम है। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे रईस मियां (दिल्ली) महफिले समा करेंगे। 30 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कुल शरीफ की फातिहा और रात 9 बजे सैफ़-सुहैल ब्रदर्स अपना सूफियाना कलाम पेश करेंगे। ज्ञात हो कि उर्स के दौरान पांचो दिन दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे आम लंगर का इंतेजाम किया गया है।