रायपुर

गली-गली विस्फोट का खतरा
23-Oct-2024 6:49 PM
गली-गली विस्फोट का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। दीपावली को लेकर पटाखों का बाजार सजने लगा है। जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त पटाखा दुकाने हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगाया जा रहा है। जहां करीब सौ दुकानदारों को विस्फोटक विक्रय का लाइसेंस दिया और नवीनीकरण किया गया है। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में अवैध पटाखा दुकानें लगाई जा रहीं हैं।जो गली मोहल्लों में खतरा बढ़ा रहे हैं। इन्होंने लाइसेंस लिया है या नहीं स्पष्ट नहीं है। इन दुकानों में बड़े विस्फोट करने वाले पटाखे खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इन दुकानों में अनहोनी से  निपटने कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कई दुकानें ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर सजाई गई हैं जहां होटल, पान ठेले रहते हैं। जिला व निगम प्रशासन की ओर से अबतक कोई निगरानी या जांच नहीं की जा सकी है।

तैयार रहे दमकल 

 जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामाग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दुसरे ये कत ये कम तीन मीटर की दूरी (साइड) पर एवं दूसरे के सामने न बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैप, गैस लैम्प, एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर केू अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होनी चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइंट खुला नही होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्युज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिस्से शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वत: बंद हो जाए। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके ऊपर से हाई टेंशन पावर लाईन न गुजरी हो। प्रत्येक पटाखा दुकानों में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्नि शामक यंत्र होना चाहिए। (इसकी मारक क्षमता 6 फिट की होती है) दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए।

पटाखा दुकान केे सामने बाईक/कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिए। अग्निशमन विभाग एवं एंबुलेस का फोन नंबर, दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मुवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।


अन्य पोस्ट