रायपुर
मास्टर माइंड एकाउंटेंट पकड़ से बाहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। लोहे के कच्चे माल के कारोबार में करो?ों रूपये की ठगी के मामले में देवेंद्र नगर पुलिस एक और आरोपी रूपेश कुमार को पटना बिहार से पकड़ लाई है। पूर्व में एक आरोपी फैज अहमद को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन लोगों ने दशरथ कुकरेजा और पत्नी की गोपाला इंटरप्राईजेस को माल सप्लाई को लेकर ठगी की थी। फर्म का कार्य स्टील सामग्री के कच्चे माल के क्रय-विक्रय करना है। एकाउंटेंट भूपेन्द्र सिंह ठाकुर दशरथ कुकरेजा की पत्नी के व्यवसाय में सहयोग करने फर्म का प्रतिनिधि बनकर व्यवसाय का संचालन करने लगा था।
भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने श्रीमती कुकरेजा को भरोसे में लेकर फर्म के बैंक खाते का आई डी. पासवर्ड, ओटीपी प्राप्त कर खाते का संचालन करता रहा। कुछ दिनों बाद ज्ञात हुआ कि भूपेन्द्र सिंह ठाकुर अपने साथी फैज अहमद, रूपेश कुमार एवं अन्य के साथ मिलकर दशरथ की फर्म के नाम पर अलग-अलग फर्म को माल आपूर्ति का झांसा देकर उनसे एडवांस कुल रकम लगभग लगभग 3,54,28,636/- रूपये लेकर फर्म में जमा न कर अपने साथियों के बैंक खाताओं में कमीशन के नाम पर स्थानांतरण कर ठगी की । भूपेन्द्र सिंह ठाकुर से इस संबंध में पूछताछ करने पर जल्द ही पैसे वापस करने का भरोसा देकर फरार हो गया। इस प्रकार अमानत में खयानत कर ठगी किया । देवेन्द्र नगर पुलिस धारा 318(4), 316(5), 61 बी.एन.एस का अपराध दर्ज कर पड़ताल करते हुए पहले फैज अहमद पिता सरफुद्दीन (62) निवासी टाटीबंध म.नं. ई.डब्ल्यू.एस 1014 सीजीएचबी कॉलोनी थाना आमानाका को गिरफ्तार कर चुकी थी। उससे पूछताछ पर दूसरे आरोपी को पकडऩे पटना भेजी गई टीम ने कैम्प कर सालिनपुर में लोकेट रूपेश कुमार40 निवासी भावनथक थाना सकसोहरा को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ मिलकर ठगी को अंजाम देना स्वीकारा। उससे कंपनी के एकाउंट लेजर जप्त किए गए।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।