रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। विधानसभा इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़ मकान से एक लाख के जेवरात की चोरी कर ले गया। जिस वक्त चोरी हुई परिवार के सभी सदस्य अपनी बेटी के घर गुजरात गए हुए थे।
अंजली अस्थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुजरात में रहती है। और बौंक ऑफ बड़ौदा में सिनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अनीता का रायपुर में सफायरग्रीन आमासिवनी के फेस 2 में मकान हैं, जहां पर उसके माता पिता रहते हैं। दो माह पूर्व उसका पूरा परिवार अपने सफायरग्रीन वाले मकान मे ताला लगाकर बेटी के घर सूरत चले गए थे। इसी दौरान सोमवार को उसके पड़ोसी दीपक ठाकुर ने फोन कर बताया कि उसके सफायरग्रीन वाले मकान के मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ है। अनीता अस्थाना ने सूचना मिलने ही रायपुर आकर अपने मकान में आकर देखा तो घर के बाउण्ड्री का गेट ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखे तो सभी कमरों के दरवाजा खुला हुआ था। े आलमारी का लाक टूटा हुआ था। और उसमें रखे सोना, चांदी के एक लाख के जेवर नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ सहित सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की तलाश की जा रही है।