रायपुर
फर्जी नियुक्ति की शिकायत पर सहायक शिक्षक इंद्रावती तलब
23-Oct-2024 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अक्टूबर। संचालक लोक शिक्षण को मोपका बिल्हा की सहायक शिक्षक चंद्ररेखा शर्मा की नियुक्ति फर्जी होने की शिकायत मिली है। उप संचालक ने श्रीमती शर्मा को अपनी योग्यता और नियुक्ति के दस्तावेजों के साथ 25 अक्टूबर को जांच के लिए इंद्रावती भवन बुलाया है। उनकी नियुक्ति प्राथमिक शाला दर्रापारा पत्थलगांव में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर हुई थी। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर के 11 सितंबर को दिए जांच प्रतिवेदन अनुसार चंद्ररेखा की नियुक्ति संदिग्ध व फर्जी पाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे