रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। शहर में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। अज्ञात चोर भीड़भाड़ इलाकों से लोगों की बाइक चोरी कर ले जा रहे हैं। ऐसा ही मामला पिछले दिनों देखने को मिला। थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एम प्लाजा, मेकाहारा अस्पताल, के सामने तात्यापारा के पास से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।
कोटा रामनगर निवासी सत्यावता कर्मकार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार की शाम को वह अपनी बाइक सीजी 03 जेएक्स 7993 को लेकर एम प्लाजा के पास गया था। जहां उसने वहीं अपनी बाइक को खड़ी कर चला गया। कुछ देर बाद चापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञता चोर चोरी कर ले गया। इधर कोतवाली पुलिस ने भी कल बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
अमित भालकर ने पुलिस को बताया कि तात्यापारा चौक के पास से उसकी बाइक सीजी04-डीआर/7776 चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोडक़र उसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने अमीत की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है।
मौदहापारा इलाके में भी कल बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। किशा ेर निषाद भनपुरी खमतराई निवासी ने पुलिस को बताया कि
वह कल मेकाहारा चीर घर पास गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक सीजी04-एलएफ/1219 को चोरी कर ले गया।