रायपुर

अवैध प्लाटिंग,पार्किंग को गोदाम बनाने वालों पर होगा जुर्माना
23-Oct-2024 4:38 PM
अवैध प्लाटिंग,पार्किंग को गोदाम बनाने वालों पर होगा जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर।
आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने निगम मुख्यालय भवन में साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही करने कहा। 

आयुक्त ने निर्देशित किया है कि नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में पार्किंग के क्षेत्र का अवैध गोदाम के  से सम्बंधित सभी प्रकरणों पर कड़ी कार्यवाही कर भवन मालिकों से पार्किंग की व्यवस्था करवाने कहा। जाना आयुक्त ने शहर में ठण्ड के मौसम को देखते हुए स्ट्रीट लाईट टाइमर को रिसेट करवाकर सूर्यास्त के तत्काल पश्चात जलवाने और दीपावली पर्व के पूर्व शहर के बंद सभी  स्ट्रीट लाईट प्राथमिकता से जलवाने के निर्देश दिए । इसके लिए मिश्रा ने  तत्काल प्रत्येक जोन को 100-100 लाईट फिटिंग मुख्यालय के विद्युत विभाग से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को सभी जोनों के समस्त व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिदिन टीम भेजकर  कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। 
 


अन्य पोस्ट