रायपुर

10 माह में बना अपराध गढ़ - बैज
23-Oct-2024 4:37 PM
10 माह में बना अपराध गढ़ - बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। 
पीसीसी चीफ  दीपक बैज ने बुधवार को फिर राज्य की कानून व्यवस्था और एसपी कलेक्टरों के तबादले पर हमला किया । राज्य सरकार ने परसों शाम सूरजपुर के एसपी और कल रात कलेक्टर को बदल दिया था।

मीडिया से चर्चा में  बैज ने  कहा कि भाजपा सरकार को  10 माह हो गए हैं । और इस दौरान छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बना दिया गया । 3. जिलों में हुए हत्याकांड पर तीन कलेक्टर, एसपी बदले गए। यह भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता का प्रमाण है। बैज ने कल ही कहा था कि सीएम कलेक्टर- एसपी नहीं गृह मंत्री बदलें।


अन्य पोस्ट