रायपुर

शैलेन्द्र नगर में तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट ने दो को ठोका, एक गंभीर
23-Oct-2024 4:36 PM
शैलेन्द्र नगर में तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट ने दो को ठोका, एक गंभीर

आरोपी युवक स्वयं कोतवाली जा पहुंचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर।
शैलेंद्र नगर इलाके में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने जिसे चाहा उसे ठोका। इस  घटना में एक 15-16 वर्ष के छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार यह कार पेंशन बाड़ा से कटोरा तालाब के रास्ते पर पडऩे वाले एमपी रेस्टारेंट,मुंबई-9 कैफे रेस्टोरेंट के ठीक सामने यह घटना हुई। कार सवार ड्राइवर बहुत स्पीड में था। उसने पहले कैफे के संचालक और तीन और बाइक  को ठोंका। संचालक उस वक्त खाना खा रहा था। इसके बाद उसनेे उसी कैफे में नाश्ता कर रहे एक छात्र को ठोका। 15-16वर्ष का यह छात्र पास ही स्थित एक कोचिंग संस्था में क्लास के बाद कैफे पहुंचा था।इस घटना में छात्र को सिर, और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। और उसे पास के ही अस्पताल ले जाया गया है।लोगों को ठोंकने से बाद कार चालक बकायदा निकलकर बकायदा,कैफे चालक की ओर भी गया। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ठोकने के बाद कार जीरो हो गई। कार का बोनेट दीवार की ओर होने से और भागने का अवसर नहीं मिला। सो वह कार से उतर कर सीधे रेस्टोरेंट की ओर गया। तभी वहां आसपास मौजूद भीड़ ने उसे घेरा। बताया जा रहा है कि कार चालक स्वयं कोतवाली पहुंचा।इस इलाके में रोजाना बड़ी भीड़ रहती है। खासकर महिलाओं की । इलाके के लोग कोतवाली पहुंच कर कार चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। कोतवाली पहुंची भीड़ को उसने अपना नाम युगल बघेल (30-32) बताया है। वह रावतपुरा कॉलोनी फेस-1 का निवासी है। घायल बेटे पार्थ केला के इलाज के बाद पिता हर्ष केला ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर युगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ईको स्पोर्ट्स कार जब्त कर 
लिया है। 


अन्य पोस्ट