रायपुर
रायपुर, 23 अक्टूबर। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार से दीवाली पूर्व दैवेभो को श्रम निधि सम्मान की राशि का भुगतान समस्त विभाग, निगम, बोर्ड एवं अन्य शासकीय उपक्रम में कार्यरत कर्मचारियों को करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने को मांग की है। श्रम निधि सम्मान के लिए सरकार के बजट प्रावधान करने के बाद भी कई विभाग शासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सरकार ने विधिवत लिखित आदेश जारी कर 4000 रु प्रतिमाह श्रम सम्मान निधि देने के निर्देश जारी किए थे । इन निर्देशों में स्पष्ट हवाला था कि जिन दैवेभो को नियमित पद के विरुद्ध रखा है उन्हें तो श्रम सम्मान निधि देना ही है परंतु जिन्हें नियमित पद ना होने पर भी आवश्यकता के कारण रखा गया है उनको भी परीक्षण कर श्रम सम्मान निधि देना है । इसके बावजूद भी कई विभागों ने वित्त विभाग से परामर्श के नाम पर विगत 14 से अधिक माह से भुगतान लटका रखा है ।
वर्मा ने कहा है कि संवेदनशील साय सरकार अधिकतम 12 ह?ार प्रतिमाह पाने वाले इन कर्मियों को मानवता के आधार पर दीवाली पूर्व विभाग निगम मंडल सभी में प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश देने की मांग की है।