रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने दूसरे प्रवास पर 25-25 अक्टूबर को रायपुर,दुर्ग आ रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति चार उच्च शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में उपाधियां देंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने उनके दौरे की प्रतिपल समय सारिणी जारी किया है। श्रीमती मुर्मू 25 अक्टूबर को भुवनेश्वर से सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुचेंगी। जहां राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। वे दोपहर 3 बजे हृढ्ढञ्ज रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4: 30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।
वहीं दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी, फिर सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे ढ्ढढ्ढञ्ज भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वे शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इसे लेकर मंगलवार को राजधानी के आला पुलिस अफसरों की बैठक हुई। इसमें दो दिनों की सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रपति के गुजरने वाले रास्तों की ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति का अब बूढ़ातालाब विवेकानंद प्रतिमा स्थल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उसके स्थान पर श्रीमती मुर्मू जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। बताया जा रहा है कि बूढ़ातालाब के पास निर्माणाधीन चौपाटी के विरोध को देखते हुए उनका बूढ़ातालाब जाना रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि चौपाटी का विरोध कर रहे लोग राष्ट्रपति तक पहुंचकर अपना विरोध जता सकते हैं। इस संबंध में सुरक्षा अफसरों ने नगर निगम के अधिकारियों से भी फीडबैक लिया था। निगम बीते तीन दिनों से इस विरोध का सामना कर रहा है।