रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के 25- 26 अक्टूबर, दो दिवसीय प्रवास के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर है। प्रशासन से आज मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्म 25 को सुबह 11 बजे रायपुर आने के बाद शाम 6.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगी। उनका गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम जुड़ रहा है। दो दिन के प्रवास को देखते हुए श्रीमती मुर्मू के लिए भोजन तैयार करने राष्ट्रपति भवन से कुक भी आएंगे। वह, राजभवन में ठहरेंगी और राज्यपाल रमेन डेका, और सीएम श्री साय के साथ रात्रि भोज (क्वायट डिनर) करेंगी।
राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करने कहा है ।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को एम्स रायपुर, एन. आई. टी. रायपुर, आई. आई. टी. भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यशवंत कुमार ने इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
25-26 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राजधानी के जिन रास्तों से गुजरेंगी उनकी व्यवस्था, साफ सफाई की तैयारी को लेकर आयुक्त ने डीडी नगर से गोल चौक मार्ग मार्ग में मार्ग के दोनों ओर करवाये जा रहे सुंदर आर्ट वर्क, एम्स अस्पताल के सामने मार्ग विभाजक की पेंटिंग और रंगरोगन के कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी मिश्रा सहित अधिकारियों की उपस्थिति में खम्हारडीह चौक मार्ग सौंदर्यीकरण, गायत्री नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं मार्ग सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया।