रायपुर
फेडरेशन ने अपनी शेष मांगों के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई
20-Oct-2024 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक रविवार को दोपहर प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर हुई। इसमें फेडरेशन द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर चार चरणों में किए गए आंदोलन की समीक्षा की गई। और आगामी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और प्रांतीय संयोजक फेडरेशन कमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फेडरेशन से संबद्ध समस्त प्रांत अध्यक्ष/ महामंत्री, संभाग प्रभारी आमंत्रित किए गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे