रायपुर

प्रौद्योगिकी में नवाचार से ही विश्व संचालित हो रहा
20-Oct-2024 6:53 PM
प्रौद्योगिकी में नवाचार से ही विश्व संचालित हो रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अक्टूबर। शासकीय दूधाधारी  महिला महाविद्यालय में  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का कल समापन हो गया । समापन सत्र में मुख्य अतिथि रविवि में  बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ के के साहू रहे। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में वैविध्यपूर्ण प्रस्तुतियां हुईं , नवाचार और स्टार्टअप को विश्वविद्यालय प्रोत्साहित करता है जिसमें कोई भी शोधार्थी या प्राध्यापक शोध कर सकते हैं । यह नि:शुल्क है ।

संरक्षक प्राचार्य  डॉ किरण गजपाल ने कहा कि महाविद्यालय के पास  वर्तमान पास 9 पेटेंट है। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने विज्ञान की सर्वव्यापकता पर कविता पढ़ी और उद्बोधन दिया । संयोजक रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा मिश्रा  ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी में नवाचार से ही विश्व संचालित हो रहा है ।

 भौतिक के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन लाल वर्मा ने अध्यात्म और विज्ञान के अंतर्संबंध पर कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान के स्पष्ट प्रभाव दिखाई देते हैं ।

दो दिन देश विदेश के कई विषय विशेषज्ञों ने अपने वक्तव्य दिए । डॉ गौरव मिश्रा ने अमेरिका से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उद्विकास,जेद्दाह से मोहम्मद ओमेश अंसारी ने शोधपत्र पढ़ा। प्रोफेसर मुकेश कुमार ठाकुर ने इटली से नैनो वर्ल्ड ऑफ टू डी मैटेरियल, डॉ विनीत कुमार सिंह ने गोरखपुर  से सोलर सेल पर व्याख्यान दिया। डॉ विष्णु प्रभाकर श्रीवास्तव ने प्रयागराज विश्वविद्यालय से  एंपावरिंग आर्गेनिक सिंथेसिस प्रोफेसर शिवपूजन पाठक , ने  घासीदास विवि से चार्ज्ड पार्टिकल एक्सीलरेटर पर उद्बोधन दिया ।आयोजक सचिव डॉ श्याम बाबू सिंह ने तकनीकी सारांश प्रस्तुत किया। मंच संचालन कविता ठाकुर,  हेमलता साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । सेमिनार में आए 100 शोधपत्रों के एब्सट्रेक्ट से तैयार स्मारिका का विमोचन किया गया ।  आयोजक सचिव डॉ रागिनी पांडेय, डॉ रमा सरोजिनी तथा  सदस्य डॉ अल्का तिवारी , प्रतिभा साहू ,कैरोलिन एक्का की सक्रिय सहभागिता रही.सभी महाविद्यालय से करीब 240  प्राध्यापकों और शोधार्थियों   शोधपत्रों का वाचन भी किया गया।सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।


अन्य पोस्ट