रायपुर

तेलुगु भाषियों की समस्याओं पर महासंघम संघर्ष करेगा
20-Oct-2024 6:39 PM
तेलुगु भाषियों की समस्याओं पर महासंघम संघर्ष करेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अक्टूबर। फरवरी  में होने वाले तेलुगु महा सम्मेलन के लिए रविवार को कोरबा, बालको नगर में प्रांतीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष आर.मुरली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवासरत तेलुगु भाषियों की समस्याओं पर संघ निरंतर संघर्ष करेगी। उनमें चेतना लाने का प्रयास करेंगे।

संयोजक रुद्र मूर्ति ने महा संघ की स्थापना से आज तक का आयोजित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। सलाहकार एम बाबूराव ने तेलुगु भाषियों की समस्याओं का समाधान के लिए संघर्ष करने पर बल दिया।  इस बैठक में कोषाध्यक्ष एन.रमणमूर्ति, उपाध्यक्ष द्वय बी.वेणुगोपाल राव, बी.जोगाराव, सचिव आर.मनोरथ  बाबू, कार्यकारिणी सदास्य एन. नरसिंगराव, जी.रवि, के.वेंकटराव, डी.डी.किरण, एम.चिन्ना, व्ही.रवि, एलाजी राव ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन महा सचिव बी.तुलसीराव ने की। आभार प्रदर्शन तेलुगु समिति के अध्यक्ष पी.आदिनारायण ने की।  कार्यक्रम में तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी रायपुर, आंध्र समाज एवं  संयुक्त आंध्र समाज बिलासपुर, भिलाई तेलुगू समाज भिलाई, छत्तीसगढ़ तेलगा समजम रायपुर, प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मंडली भिलाई, अच्युतांध्र सेवा समिति भिलाई, आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर, शिष्ठ करनम संघम रायपुर, तेलुगु समिति कोरबा के प्रतिनिधि भाग लिए।


अन्य पोस्ट