रायपुर

रायपुर दक्षिण: पहले दिन 8 आवेदन खरीदे गए
18-Oct-2024 7:15 PM
रायपुर दक्षिण: पहले दिन 8 आवेदन खरीदे गए

रायपुर, 18 अक्टूबर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव  के लिए 70 हजार रूपए के 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। 

नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है। इससे पहले आज सुबह उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।

उसके बाद तैयारियों को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्र को 38 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में केवल 19 सेक्टर बनाए गए थे। सभी सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्रीमती अनुपमा आनंद और जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल के अलावा अन्य सेक्टर प्रभारी भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट