रायपुर

कांग्रेस कल कवर्धा में प्रदर्शन करेगी, हसदेव भी जाएगी
18-Oct-2024 7:07 PM
कांग्रेस कल कवर्धा में प्रदर्शन करेगी, हसदेव भी जाएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। लोहारीडीह कांड को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की ।जिला कांग्रेस कमेटी के इस  प्रदर्शन में प्रदेश सभी नेता शामिल  होंगे । बैज ने कहा कि लोहड़ीडीह की घटना पुलिस और सरकार की सफलता है। इसे देखते हुए कह दिया गया  कि आत्महत्या नहीं हत्या है। बैज ने प्रश्न उठाते हुए कि आत्महत्या होती तो घर नहीं जलता, प्रशांत साहू की हत्या नहीं होती। निर्दोष ग्रामीण गिरफ्तार नहीं होते।

बैज ने धान खरीदी पर सरकार की नियत पर कहा कि किसान 1 नवंबर से धान बेचना चाह रहे हैं, रकबा बढ़ा है,लेकिन धान खरीदी की अवधि कम करने यह निर्णय क्यों लिया गया । क्या सरकार की नियत में खोट नहीं  है..?केंद्र ने समर्थन मूल्य बढ़ाया है,सरकार को 3217 रुपए में किसानों का धान खरीदना चाहिए। पिछले सरकार की शेष चौथी किस्त दिवाली पर जारी करना चाहिए। हसदेव कांड पर  बैज ने बताया कि कल कांग्रेस की टीम वहां जाएगी।

प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेगी।वहां  भाजपा सरकार वृक्षारोपण के नाम पर बीजेपी की नौटंकी उजागर हुई है। बैज ने कहा कि मां के नाम पर पेड़  लगाओ और बाप के नाम पर जाकर काट लो।

बीजेपी के कांग्रेस विरोधी  पोस्टर वार पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने बेशर्मी की हद पार कर दी।हमारी सरकार ने भाजयुमो गुंडों पर एफआईआर किया था,  सरकार वापस लेकर उन गुंडों को मैदान में उतार रही।

प्रदेश में दो दो कानून का राज है ।एक और निर्दोष को जेल भेज दो, कांग्रेसी पर एफआईआर  कर दो।दूसरी ओर भाजपाई गुंडों को बचाया जाए।आखिर सरकार की नियत क्या है?

  •  साय सरकार से कानून व्यवस्था संभाल नहीं रही।
  •  गृह मंत्री खुद झूठ बोलकर सौहार्द्र बिगाड़ रहे।

अन्य पोस्ट