रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दोगुना लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी कर फरार मास्टरमाईण्ड भूनेश्वर साहू को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके लापता होने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज थी।भूनेश्वर साहू पूर्व में ठेला लगाकर चाय बेचता था। पुलिस का कहना है कि उसने लगभग 300 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। भूनेश्वर साहू के साथी मनोहर साहू को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले पूर्व में आरोपी शत्रुघ्न वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका था। इन तीनों ने मंदिरहसौद निवासी कुबेर वर्मा से ठगी की थी। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक भूनेश्वर साहू ने ठगी की रकम से करोड़ों की चल -अचल संपत्ति खरीदा है। पुलिस की टीम द्वारा चिह्नित कर सीज करने की
कार्यवाही जा रही है ।भूनेश्वर साहू एवं मनोहर साहू के बैंक खातों को भी होल्ड कराया गया है । इनके विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि. के अपराध दर्ज हैं।
ग्राम मुनगी निवासी कुबेर वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसे भुनेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने बताया कि वह शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है और बहुत लाभ कमाता है। उसने,कुबेर को भी उसे शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर दुगुना लाभ दिलाने का प्लान दिया था। भुनेश्वर साहू पर विश्वास कर उसके तथा उसके साथी शत्रुध्न वर्मा एवम अन्य के बैंक खताओं में अलग-अलग किश्तो में कुल 7 लाख रुपए ट्रांसफर किया था। उसके बाद कुबेर ने इन्वेस्ट के पैसे एवं लाभ के संबंध में संपर्क किया तो भुनेश्वर साहू का फोन बंद और घर पर भी नहीं मिलता।
भूनेश्वर साहू का थाना आरंग में गुम इंसान कायम किया गया था। पुलिस ने जांच जारी रखते हुए भूनेश्वर साहू को धमतरी में लोकेट गिरफ्तार किया। भूनेश्वर साहू 38 अकोली रोड अटल विहार कालोनी आरंग
मनोहर लाल साहू 34 वर्ष सुमीत लैंडस्केप म.नं. 107 नरदहा थाना विधानसभा।