रायपुर
वन महोत्सव में उपयोगार्थ बांस लेने देवपुर जा रहा था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। बुधवार को आरंग के करमंदी गांव बीच हिट एंड रन में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। इस मामले के आरोपी वन विभाग के दैवेभो ड्राइवर को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर वन मंडल के दैवेभो ड्राइवर जाफर को डीएफओ,एसडीओ के निर्देश पर देवपुर (बारनवापारा) के डिपो भेजा गया था । वह ट्रक लेकर वहां से बांस लाने जा रहा था। करीब 3-4 के बीच मंदिर हसौद से आगे बढ़ते आरंग के निकट दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। मृतकों के नाम जागेश्वर कुर्रे (28) केशला, इंदल वर्मन(35) देवदा निवासी बताया गया। आरंग टीआई के अनुसार बाइक सवार समोदा की ओर आ रहे थे। वहीं ट्रक भंडारपुरी की ओर जा रहा था। यह घटना करमंदी गांव के पास हुई।
इधर वन कर्मियों का कहना है कि जाफर पर जल्द से जल्द देर शाम तक बांस लाने का दबाव था। बांस का उपयोग खेल महोत्सव को आयोजन स्थल पर किया जाना था। पुलिस की सूचना पर वन कर्मियों में हडक़ंप मच गया। और अफसर आयोजन में व्यस्त रहे। कर्मियों का कहना है कि वर्क प्रेशर में जाफर को बड़ी गाड़ी लेकर भेजा गया । इसका उसके पास लाइसेंस है या नहीं ,इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना को पुलिस के डी एस आर में भी शामिल नहीं की गई है। मृतकों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है ।