रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ एवं सचिव कनिष्ठ के 30 पदों की भर्ती के लिए व्यापमं की लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार के लिए 95 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची मंडी बोर्ड के वेबसाईट में 16 अक्टूबर को प्रदर्शित कर दी गई है।
आगामी 4 से 6 नवंबर तक अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार प्रात: 9.30 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन, सेक्टर-24, कयाबांधा, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजन किया गया है। अभ्यर्थी साक्षात्कार से संबंधित संपूर्ण जानकारी वेबसाईट 222.ड्डद्दह्म्द्बश्चशह्म्ह्लड्डद्य.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ में प्राप्त कर सकते हैं और साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी पत्र भेजा गया है।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए जल्द रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।