रायपुर

27 को फेडरेशन की हड़ताल
20-Sep-2024 4:19 PM
27 को फेडरेशन  की  हड़ताल

रायपुर, 20 सितंबर। चार सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर 110 संगठनों के संयुक्त फेडरेशन के लाखों कर्मचारी, अधिकारी 27 सितंबर को  हड़ताल पर रहेंगे द्य हड़ताल की तैयारी को लेकर राजधानी में एक  बैठक में  ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने निर्णय लिया  है द्य संयोजक कमल वर्मा,  कर्मचारी नेता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया की फेडरेशन के तीन चरण के आंदोलन के पश्चात् भी राज्य सरकार ने  मांगो को पूरा नहीं किया है। इस वजह से   लाखों कर्मचारी एकदिवीय  टोकन स्ट्राइक ( हड़ताल ) में शामिल होंगे। उसके पश्चात् भी मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे द्य हड़ताल को सफल बनाने  सरगुजा , दुर्ग संभाग  के बाद बस्तर संभाग की 21 सितम्बर, बिलासपुर संभाग की 22 सितम्बर को आयोजित है।


अन्य पोस्ट