रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। राज्य शासन ने मंत्रालय के लिए 131 नए पदों को सृजित करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मंत्रालय में सचिवालय सेवा संवर्ग का करीब 10वर्ष बाद पुनरीक्षण कर दिया गया है। मंत्रालय कर्मचारी संघ इसे लेकर कीर्तिवर्धन उपाध्याय से लेकर महेंद्र राजपूत तक ने लगातार सरकार पर दबाव बनाते रहे हैं। एक बाहरी तो पूर्व वित्त सचिव आरएस विश्वकर्मा ने तो इस सेटअप को ग्राह्य न करते हुए 150 पदों की कटौती की सिफारिश कर दी थी ।उसके बाद से कर्मचारी संघ लगातार दबाव बनाए रखा और आज जीएडी ने नए पदों की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया । इसके साथ ही 2005 और 7 भर्ती के कर्मचारी अनुभाग अधिकारी पदोन्नत हो सकेंगे।
नए पदों में कनिष्ठ सचिवालय 32 पद, वरिष्ठ सहायक में 66, स्टेना टाइपिस्ट 3, स्टेनोग्राफर 19 निज सहायक 1, अनुविभाग अधिकारी 8, और स्टाफ आफिसर के दो पद शामिल हैं।