रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कल 24 अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। इसकी अगुवाई कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। पायलट आज दोपहर दो दिन दौरे पर आ रहे हैं । वे 3 बजे रायपुर जेल जाकर देवेंद्र यादव से मिलेंगे।पायलट के अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, सप्तगिरी उल्का भी मौजूद रहेंगे। इस मुलाकात के बाद पायलट आज शाम राजीव भवन पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आने वाले दिनों में कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को सडक़ पर तमाशा करने की जरूरत नहीं है।पुलिस बलौदाबाजार हिंसा की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई कर रही है।