रायपुर

प्रदेश में अभी लगातार बारिश की स्थिति
15-Jul-2024 5:14 PM
प्रदेश में अभी लगातार  बारिश की स्थिति

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय उड़ीसा के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात  7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, पूरी और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक  के साथ छींटे पडऩे और एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, भारी बारिश वज्रपात होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है । एक निम्न दाब का क्षेत्र 19 जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। यानी अभी प्रदेश में अभी लगातार बारिश की स्थिति बनी रहेगी।


अन्य पोस्ट