रायपुर
धमतरी में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने सीएम को न्यौता
02-Jul-2024 7:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जुलाई। जगदीश मंदिर ट्रस्ट धमतरी ने रथयात्रा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस आयोजन में सम्मिलित होने का न्योता दिया। इनमें अध्यक्ष किरण भाई गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशई भानुशाली तथा ट्रस्टीगण डां हीरा महावर, हर्षद मेहता, भरत सोनी एवं अन्य पदाधिकारी राजधानी स्थित उनके निवास में मुलाकात की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि शहर सहित आसपास के अंचल के लोगों को तथा समाज प्रमुखों को इस आध्यात्मिक तथा धार्मिक आयोजन से जोडक़र रथयात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे