रायपुर

स्वास्थ्य विभाग का विजन मेडिकल हब
30-May-2024 6:25 PM
स्वास्थ्य विभाग का विजन मेडिकल हब

छत्तीसगढ़ 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने  गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक हुई।  गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

राज्य में मृत्युदर कम करने, एनीमिया फ्री करने सभी के अच्छे स्वास्थ्य , टेली मेडिसिन, मदर एंड चाइल्ड केयर, हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन, पीपीपी मॉडल की उपयोगिता, रिसर्च संस्थानों पर जोर , मेडिकल टूरिज्म हब बनाने, स्वस्थ एवं खुशहाल समाज बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ,सचिव अनूप श्रीवास्तव, सदस्य  के. सुब्रमण्यम ने  कहा कि अच्छी क्वालिटी का रिपोर्ट बने जिसकी उपयोगिता सरकार के लिए अच्छा रहे।

सुशासन विभाग के सचिव  राहुल भगत ने कहा कि हमारे राज्य के सभी जिलों की कोई ना कोई विशेषता है जिसके माध्यम से पर्यटन को आकर्षण का केंद्र बनाते हुए प्रोत्साहित किया जा सकता है। सलाहकार डॉ धीरज तिवारी ने कहा कि नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी उपायों का समावेश डॉक्यूमेंट में होना चाहिए।


अन्य पोस्ट