रायपुर
हल्की बारिश के साथ ठंडक भरा मौसम केवल एक दिन, कल से बढ़ेगी तपिश
28-Apr-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रविवार सुबह बारिश के बाद चली हवाओं में शांत बूढ़ातालाब के पानी में लहर पैदा कर दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। दो दिन तक 40-43 डिग्री तपिश के बाद रविवार सुबह राजधानी समेत कई शहरों में मौसम की ठंडकता के साथ हुई। राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। और उसके बाद से बदली छाई रही । इससे तापमान में बड़ी गिरावट और तरावट दर्ज की गई। इससे पहले बीती रात बिलासपुर, और सरगुजा में भी बारिश हुई थी।
मौसम विभाग ने सुबह, 21 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। जहां के एक दो इलाकों में दोपहर तक गरज चमक के साथ बारिश के संकेत दिए गए। मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि यह केवल रविवार के लिए था। कल से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 2 मई से तो तापमान तेजी से बढ़ेगा। पूरे मई माह के दौरान 45 से 46 डिग्री तक तापमान जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे