रायपुर
गंदगी फैलाने, डस्टबिन नहीं रखने वाले 5 दुकानदारों से 22 सौ जुर्माना वसूला
03-Apr-2024 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अप्रैल। निगम के जोन 5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड 40 एवं 42 के बाजार क्षेत्रों में 5 दुकानों में गंदगी कचरा फैलाने, डस्टबिन नहीं रखने पर कुल 2200 रूपये का जुर्माना वसूला। इन दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों को डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने एवं स्वच्छता बनाये रखकर दुकान का सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को नियमित देने के निर्देश दे रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे