रायपुर

घरों-मंदिरों में कल मनेगा उत्सव, दीप दान भी राजभवन में कल भजन संध्या
21-Jan-2024 4:36 PM
घरों-मंदिरों में कल मनेगा उत्सव, दीप दान भी राजभवन में कल भजन संध्या

रायपुर, 21 जनवरी। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सोमवार शाम राजभवन में भजन संध्या के साथ-साथ श्रीराम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

हरिचंदन ने आग्रह किया कि आप अपने घरों में उत्सव मनाएं और दीप जलाएं, रोशनी करें और दीपदान करें। स्थानीय मंदिरों में भी समारोह आयोजित करें। इस प्रकार से हम इस पवित्र अवसर पर श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रदर्शित करें।  

केले के पेड़ वितरण: इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता जयस्तंभ चौक में केले के पेड़ वितरित कर रहे हैं। उनका आग्रह है लोग पेड़ लेकर जाएं, और घरों को सजाएं। उन्होंने करीब 7 हजार पेड़ों की व्यवस्था की है। 
 


अन्य पोस्ट