रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। साढ़े बारह लाख से अधिक का बयाना लेकर जमीन दूसरे को बेचने वाले पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
कविलाश नगर भनपुरी निवासी सुधीर श्रीवास्तव (45) ने मदन शर्मा से भूखंड खरीदी का इकरारनामा कर 12.59 लाख का बयाना दिया। मदन शर्मा के नाम पहन 40/108 खसरा नंबर 65/13 कविलाश नगर में 1200 वर्ग फीट भूखंड है। इसे बेचने ही मदन ने सुधीर से इकरारनामा किया । सुधीर ने इसके मुताबिक जनवरी-13 से जुलाई-18 के बीच पांच वर्ष में यह बयाना रकम दिया। लेकिन वह अब तक रजिस्ट्री कराने झूलाता रहा। और मांगने पर रकम भी वापस नहीं कर रहा। सुधीर ने पड़ताल किया तो मदन वह भूखंड किसी दूसरे को बेच चुका था। सुधीर ने कल देर रात खमतराई थाने में धारा 420 के तहत. मदन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मदन पकड़ से बाहर है।
बाइक, ग्राइंडर, टाइल्स कटर मशीन की चोरी
चोरी की दो अलग अलग मामलों में चोर मोटर साइकल और भवन निर्माण में उपयोगी मशीनें ले भागे।
लोधीपारा पंडरी स्थित रूज मेडिकल स्टोर्स की गली में रहने वाले लोचन देवांगन (46) की बाइक सीडी डीलक्स सीजी 04एलएच 7787 अग्यात चोर ले भागे।
इधर साहू पारा तेलीबांधा निवासी राहुल साहू का मकान निर्माणाधीन है। राहुल ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बीते तीनब दिन में किसी समय दीपक बंजारे मकान से ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटर मशीन और चार हजार रूपए नगद चोरी कर गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।