रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य परिषद के राज्य अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उनसे रायपुर के जिला अध्यक्ष जी.स्वामी, जिला मुख्य आयुक्त डॉ.सुरेश शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला ने आगामी स्काउटिंग गतिविधियों की योजना बताई?। जिला संगठन आयुक्त-स्काउट बालक दास राउत ने स्काउट-गाइड की प्रगति से अवगत कराया।
सौजन्य मुलाकात में बालाजी विद्या मंदिर देवेन्द्र नगर,एवं आडवाणी ऑलिकान शा.उ.मा.वि?. बिरगांव व अरूंधति सेजेस स्कूल आरंग के स्काउट-गाइड ,तथा जिले के स्काउटर-गाइडर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष एल.डी.दुबे,जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्का.) गोपाल राम वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड़ सुश्री शाहिना परवीन, जिला संयुक्त सचिव श्रीमति लीना वर्मा, विकास खंड सचिव आरंग रोहित कुमार वर्मा, एएलटी-स्काउट हेमधर साहू , गाइडर प्री-एएलटी श्रीमति सपना बडोनीया, युवराज मिश्रा,नमन साहू,श्रीमति मनीषा वाईकर, श्रीमति निशा सिंह, श्रीमति अर्पणा तिवारी, सुश्री कुमुद देवांगन, श्रीमति आशा जाधव, श्रीमति सुषमा राठौरआदि उपस्थित थे।