रायपुर

12 फरवरी तक रहेगी ठंड, अगले सप्ताह बारिश संभव
29-Dec-2023 8:57 PM
12 फरवरी तक रहेगी ठंड, अगले सप्ताह बारिश संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। कैस्पियन सागर से उठा एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान, ईराक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते आज रात तक उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। जे उसी दिशा से पूर्व की ओर निकल जाएगा। इसका छत्तीसगढ़ पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा लेकिन प्रदेश के मौसम में नमी की मात्रा बढ़ेगी, हवा की दिशा बदलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा।हवा की दिशा पूर्वी ही रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दो जनवरी से प्रदेश में हल्की बारिश के संकेत हैं । यह बारिश पहले दिन सरगुजा में और अगले दिन से बढ़ते हुए बिलासपुर संभाग के एक दो जिलों में हो सकती है। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि ठंड अभी प्रदेश में बनी रहेगी।  फरवरी मध्य तक ठंड रहेगी। उसके बाद ग्रीष्म काल की शुरूआत होगी। 29 दिसंबर को आ रहा है इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ाने की संभावना है तथा  प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट