रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 26 नवंबर। केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर की ओर से ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया गया और इनके लिए उनके पोते-पोतियों और नाती-नातिनों ने अनेक ग्रुप डांस किये एवं गाने भी गाये, साथ ही फ़ैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी किए।
ग्रैंड पेरेंट्स डे पर सभी दादी-नानी को भी खेलना पड़ा, उनके लिए कुर्सी दौड़ और बाल से निशाना लगाने वाला खेल रखा गया जिसमें सभी दादी-नानी ने भाग लिया और अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया।
कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सरोज वर्मा जबकि द्वितीय स्थान आकृति साहू की नानी गिरिजा देवी साहू ने प्राप्त किया, वहीं थ्रो बाल में प्रथम स्थान विनक तारक अरुण तारक के दादा ने जबकि द्वितीय स्थान कृष्णा यदु को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललक्त रामजी साहू पूर्व एजीएम बैंक ऑफ़ इंडिया रहे, विशेष अतिथि बी.एस. अहीरे, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर, श्रीवास्तव वरिष्ठ शिक्षा केंद्रीय विद्यालय रायपुर, शिव कुमार साहू शिक्षक समेत केंद्रीय विद्यालय के समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहे।