रायपुर
पांच घंटे में तीन लड़कियों का अपहरण
26-Nov-2023 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 नवंबर। राजधानी के अलग अलग इलाकों से एक ही दिन में तीन लड़कियों के अपहरण हो गया । इन लड़कियों का मां, और पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण के मामले दर्ज किए हैं। आमानाका पुलिस ने सरस्वती नगर से शुक्रवार को दोपहर 15.2 वर्षीय,खम्हारडीह के कचना से शाम 4.30 बजे 17.7 वर्षीय और तेलीबांधा के मरीन ड्राइव से रात 8बजे 15.4 वर्षीय लडक़ी को बहला फुसलाकर अग्यात व्यक्ति ले गए। पुलिस ने धारा 363 का अपराध दर्ज किया है । 24 घंटे बीतने के बाद भी इन तीनों का पता नहीं चला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे