रायपुर

पुरानी बात पर सेजबहार में बलवा, खमतराई में मारपीट, एफआईआर
02-Sep-2023 4:30 PM
पुरानी बात पर सेजबहार में बलवा, खमतराई में मारपीट, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 2 सितंबर।
राजधनी में में बदमाशों की दबंगई देखने को मिला है। पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बदमाशों ने एक राय होकर सेजबहार निवासी कुलदीप वर्मा के घर घूस कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी, डण्डे से मारपीट की। कुलदीप वर्मा ने योगेश साहू, नवीनसाहू, चुम्मन सुनील और उसके साथियों के खिलाफ एफआर दर्ज कराया है। 

पुलिस के मुताबिक सेजबहार इलाके में ग्राम धनेली,मुजगाहन निवासी कुलदीप वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की शाम को वहीं ग्राम के ही रहने वाले योगेशसाहू, नवीन साहू और उसके अन्य साथी ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक राय होकर 8-10 बदमाश लाठी डण्डा लेकर घर घुस गए और जबरन गाली गलौेज करने लगे। इसे देख कुलदीप और परिवार के लोगों के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर योगेश साहू , नवीन साहू और उसके साथियों ने कुलदीप और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कुलदीप वर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  452, 294, 506, 323 , 147, 148 का अपराध दर्ज किया है। वहीं घटना की छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इधर खमतराई इलाके में पाटीदार भवन के पास, भनपुरी में पुरानी बात को लेकर मारपीट हो गई। गंगानगर निवासी गंगा राम साहू ने जीतेंद्र राजपूत के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगाराम ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला जीतेंद्र राजपूत आए दिन दबंगई कराता था। और पूर्व में हुए विवाद को लेकर घर के पास आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जीतेंद्र ने जान से मारने की धमकी देकर जबरन मारपीट करने लगा। इसकी रिपोर्ट गंगा राम ने खमतराई थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट