रायपुर

जुलूस में तलवार, पिस्टल, खंजर लहराते नाच रहे ईदगाह भाठा के तेरह युवक गिरफ्तार
28-Aug-2023 2:56 PM
जुलूस में तलवार, पिस्टल, खंजर लहराते नाच रहे ईदगाह भाठा के तेरह युवक गिरफ्तार

पांच नाबालिग भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। 
कुछ दिनों पहले एक धार्मिक जुलूस में तलवार और पिस्टल नुमा हथियारों के साथ डांस करने तेरह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं। इनकी हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इन सभी पर आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए 8 तलवार, 3 चाकूनुमा हथियार एवं 2  पिस्टलनुमा लाईटर जब्त किया गया । इस वीडियो की पड़ताल कर  एन्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम युवकों  की पहचान  करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। इनमें शेख फैजल पिता शेख अख्तर उम्र 28 साल निवासी अमर किराना स्टोर्स के पीछे ईदगाह भाठा आजाद चौक, मोहम्मद इलियास उर्फ इलू पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 13 ईदगाह भाठा,सैय्यद इरशाद पिता सैय्यद युसुफ उम्र 21 साल निवासी ईदगाहभाठा इमाम बाड़ा के सामने, शेख अज्जू पिता शेख अख्तर उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा अमर किराना स्टोर्स के पीछे, शेख शाहरुख पिता शेख नवाज उम्र 24 साल निवासी ईदगाह भाठा लाखे नगर, शेख शहबाज उर्फ बाबी पिता शेख शमरोज उम्र 18 साल निवासी तुर्की तालाब खंडहर के पास दरगाह के सामने ईदगाह भाठा, शेख सोहेल पिता शेख आमिर उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा, शेख जुबैर पिता शेख मिर्जा उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा लाखे नगर और 5 नाबालिग।
 


अन्य पोस्ट