रायपुर

अपहरण, मारपीट के मामले में हर्षवर्धन शर्मा गिरफ्तार
14-Jul-2023 2:58 PM
अपहरण, मारपीट के मामले  में हर्षवर्धन शर्मा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई।
टिकरापारा पुलिस ने हर्षवर्धन शर्मा को  अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज अपराध कायम किया है। मामलें में अभी तक किसी भी अधिकारी ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। उसके पिता शिक्षा विभाग में अधिकारी और मां ममता शर्मा सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन ने भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष को चाय पीने के लिए बुलाया फिर उसे अपनी कार में लेकर चला गया जिसके बाद कार में हर्षवर्धन ने अपने दोस्तों के साथ मिलाकर उससे मारपीट की और अपहरण करने का भी पूरा प्रयास किया गया। पुलिस ने मामलें में अब तक चुप्पी साधे हुए है। देर रात इस मामलें में अपराध दर्ज किया गया है। 

ड्रग्स के साथ हर्षवर्धन शर्मा हुआ था गिरफ्तार मादक पदार्थ कोकीन (एमडीएमए) का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर का हिस्ट्रीशीटर हर्षवर्धन शर्मा और भिलाई की रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड लखप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 7 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। दोनों कोकिन का सेवन करने के साथ दूसरों को बेचते भी थे। इसके लिए सोशल मीडिया में कोकिन की ब्राडिंग करते थे। 

हर्षवर्धन का मुंबई के ड्रग्स पैडलर रॉयडेन बेथेलो से भी कनेक्शन था। रॉयडेन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ड्रग्स नेटवर्क से हर्षवर्धन के जुड़े होने का पता चला था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसके पीछे लगी थी। बुधवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने योजना बनाकर उसे पकड़ा। उसके पास से 3.62 ग्राम कोकिन पाउडर बरामद हुआ है। उसकी प्रेमिका लखप्रीत से 3.48 ग्राम कोकिन मिला है। आरोपी से एक महंगी कार भी जब्त की गई है। उल्लेखनीय है कि रायपुर पुलिस ने अब तक विदेशी नागरिक सहित 16 ड्रग्स पैडलरों को पुलिस जेल भेज चुकी है।


अन्य पोस्ट