रायपुर

पी.ए.टी एवं पी.व्ही.पी.टी. भर्ती परीक्षा कल
01-Jul-2023 7:03 PM
पी.ए.टी एवं पी.व्ही.पी.टी. भर्ती परीक्षा कल

रायपुर, 01 जुलाई। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पी.ए.टी एवं पी.व्ही.पी.टी. भर्ती परीक्षा 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 09 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए परीक्षा प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग श्री केदार  पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट