रायपुर

गुगल में पतांजलि का फर्जी साईट, 50 हजार की ठगी
19-Jun-2023 7:20 PM
गुगल में पतांजलि का फर्जी  साईट, 50 हजार की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। पतांजलि का अप्रैल से मई तक चलने वाले योग शिविर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के नाम पर राजधानी के एक शख्स से 50 हजार की ठगी हो गई। पुलिस के मुताबिक शिरिश चंद्र अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह  ए 6 रालास इंक्लेव रोहणीपुरम में रहता है।

 जिसने 17 जून को हरिद्वार और उत्तराखंण्ड में होने वाले योग शिविर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए गुगल से पतांजली योग पीठ का नम्बर सर्च किया। दिए गए 6370932762 नम्बर पर फोन लगाकर संस्था के कस्टमर सर्विस से बात भी की। जिसके बाद उससे योग शिविर बुक कराने के लिए उससे बैंक डिटेल लेकर उसके खाता में 50 हजार रूपए जमा करा दिए। जिसके बाद उसे अन्य लोगों से यह जानकारी हुई की योग पीठ का यह नम्बर फर्जी बताया जा रहा है। जिस पर शिरिश चंद्र ने ठगी होने के शक में सरस्वती नगर थाना जाकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक के खिलाफ  420 का अपराध दर्ज किया। शिरिश के बताए गए नम्बर और खाता डिटेर लेकर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर  रही है। वहीं उसके एसबीआई खाता से हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन  की जानकारी निकाल कर पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट