रायपुर
धोखाबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा
12-Jun-2023 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जून। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के 54 विभाग के अनियमित कर्मचारियों ने अपने मान सम्मान स्वाभिमान के लिए मुख्यमंत्री की धोखाबाजी के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व मोर्चा के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू ने नियमितीकरण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों की सभा को आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने दुखी शब्दों में कहा कि अब चूंकि सीधी भर्तियों से पद भरे जा रहे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण की संभावना समाप्त हो गई है। नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त करने महारैली में शामिल होने का आवाहन किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे