रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। प्रदेश के दसवीं एवं बारहवीं में प्रवीण्य सूची में आए बच्चों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाय राइडिंग कर हेलीकाप्टर में उड़ान कराई। मुख्यमंत्री निवास में इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ अभिनंदन किया गया तथा सरकार की ओर से स्कालरशिप के रूप में 1.50 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई ।
श्री बघेल ने सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामना दी। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा शिक्षा। विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला भी उपस्थित थे । समारोह में बच्चों के पालक भी उपस्थित थे । माकपा नेता धर्मराज महापात्र की पुत्री स्निग्धा महापात्र ने जाय राइडिंग के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अविस्मरणीय पल बताया तथा कहा कि इससे उसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह मिला है । उसने सभी प्रदेश में ऐसी योजना की अपेक्षा भी की ।