रायपुर
सुनील सोनी ने कहा-सीएम जनता से माफी मांगें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। सांसद सुनील सोनी ने अन्य घोटालों के बीच बघेल सरकार में हुए 5 हज़ार करोड़ के चावल घोटाले तो मानवता को शर्मिंदा कर रहे हैं। इसमें 68 हज़ार टन चावल का घोटाला तो सदन में भी स्वीकार किया हुआ कांग्रेस ने ।यह अब तक का सबसे बड़ा पीडीएस घोटाला है। केंद्रीय खाद्य विभाग की एक टीम इस चावल घोटाले की जांच करने प्रदेश में आयी है।
सोनी ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण खाद्य योजना में भी घोटाला कर शुरुआती आकलन के अनुसार 5 हज़ार करोड़ का लाखों टन चावल खा गए। 2020 से ही भाजपा लगातार इस मामले को उठाती रही है।
अंतत: भाजपा ने प्रदेश में सुनवाई नहीं होते देख केंद्रीय खाद्य विभाग समेत अन्य एजेंसियों में शिकायत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मैने इस विषय को लोकसभा में उठाया। योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने छत्तीसगढ़ को 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल प्रति महीने के हिसाब से इससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था। लेकिन इसमें से मुश्किल से एक तिहाई लोगों तक यह लाभ पहुंच रहा है। करीब 1.5 करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीना है। राज्य सरकार ने विधनासभा में स्वीकार किया था है कि प्रति माह लाख 385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र आवंटित कर रहा । इस घोटाले के लिए जिम्मेदार भूपेश बघेल इस्तीफा दे। केंद्र से आवंटित अतिरिक्त चावल जो नहीं दिया गया उसका नगद भुगतान हो । इस घोटाले के लिए कांग्रेस प्रदेश की जनता से माफी मांगे। इसमें लिप्त लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
मैं इस्तीफा देने तैयार, क्या रमन देंगे
इधर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किसी भी तरह के घोटाले से इंकार किया है। भगत ने पूर्व सीएम रमन सिंह के द्वारा गुरूवार को लगाए गए घोटाले के आरोप पर चुनौती दी, कहा कि जांच में गड़बड़ी निकली, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। और नहीं निकली तो क्या रमन सिंह देंगे।


