रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। महापौर और सभापति 27 करोड़ के होर्डिंग घोटाले की जांच शुरू कर दी है। इसी घोटाले की कड़ी में खालसा स्कूल के पास तिराहे पर बने रोटेटरी का निरीक्षण किया। महापौर ने एमआईसी की बैठक में बिना किसी प्रस्ताव के बने इस रोटेटरी को तोडऩे की बात कही थी ,लेकिन आज सुझाव देकर लौटे।
निरीक्षण में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी थे। महापौर ढेबर ने लोनिवि और निगम के अफसरों पर ,इसके निर्माण को लेकर नाराजगी जताई । उन्होंने अधिकारियों को ऑक्सीजोन के समीप बने इस रोटेटरी की वृताकार चौड़ाई 36की जगह 24 कर वहाँ हाईमास्ट लाइट लगाये जाने का सुझाव दिया। सम्बंधित अधिकारियों को दिया, ताकि रात्रि के दौरान वहाँ पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था हो। इसके साथ ही इस रोटेटरी में लगे ग्रेनाइट के टाइल्स को उखाड़ दिया गया। उनके साथ वार्ड पार्षद आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, जोन 4 जोन कमिश्नर हेमन्त शर्मा, ईई लोकेश चंद्रवंशी भी रहे।


